दैनिक खबरनामा। शिमला, 8 जून 2026:  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की परीक्षा में प्रतिरूपण (इम्पर्सनेशन) का मामला सामने आया है। राजकीय महाविद्यालय संजौली स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र-1101 में एक युवती अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ी गई। मामले में पुलिस थाना सदर शिमला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 319(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला परीक्षा केंद्र के अधीक्षक डॉ. मदन शांडिल की शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि शनिवार को बीएजी कार्यक्रम की परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष संख्या-9 में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में परीक्षा दे रही थी। दस्तावेजों की जांच के दौरान निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने पाया कि युवती अपने भाई रंजीत के स्थान पर परीक्षा में बैठी हुई थी।

जांच में युवती की पहचान जिला सिरमौर के रोहनात निवासी अंबिका के रूप में हुई। वह परीक्षा शुरू होने के लगभग 10 मिनट बाद परीक्षा कक्ष में मौजूद थी। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान उसके प्रतिरूपण का खुलासा हुआ, जिसके बाद परीक्षा केंद्र प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना सदर शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बैठाने की योजना कैसे बनाई गई और इसमें कोई अन्य व्यक्ति या गिरोह शामिल था या नहीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल के स्कूलों में रोल नंबर के आधार पर मिलेगा मिड-डे मील, भेदभाव रोकने के लिए सरकार ने कसे शिकंजे

दैनिक खबरनामा। शिमला, 12 जून: हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री पोषण (पीएम…

सोलन के राज कुमार ने पेश की निस्वार्थ सेवा की अनूठी मिसाल, राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने किया सम्मानित

दैनिक खबरनामा। शिमला, 10 जून:  ऐसे समय में जब अधिकांश लोग अपनी…

संजौली मनीषा मित्तल हत्याकांड: रोहतक से दबोचे गए दोनों शूटर, वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद

दैनिक खबरनामा । शिमला, 15 जून : संजौली के बहुचर्चित मनीषा मित्तल…

फ्लैट न देकर खरीदार को लगाया चूना, रेरा का बिल्डर पर सख्त आदेश; 10.80% ब्याज सहित लौटाने होंगे 78 लाख रुपये

दैनिक खबरनामा । शिमला, 17 जून :  हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी…