दैनिक खबरनामा। शिमला, 9 जून: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार को प्रदेश की ऊंची चोटियों बारालाचा, कुंजुम और रोहतांग में हल्की बर्फबारी हुई, जबकि मनाली समेत कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। शिमला में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। मौसम में आए इस बदलाव के चलते प्रदेश के किसी भी हिस्से में लू नहीं चली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान में मंडी, बिलासपुर और सोलन जिलों के लिए मंगलवार को लू चलने की चेतावनी दी गई थी। बुधवार के लिए भी इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में लू की संभावना जताई गई है। ऊना प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है और पिछले दिन की तुलना में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्शाता है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई। मंडी में तापमान 0.8 डिग्री बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग ने 11 और 12 जून के लिए मंडी, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में तेज आंधी और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

वहीं, न्यूनतम तापमान में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मनाली में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री बढ़कर 14.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि केलंग और चंबा में भी 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात और मनाली में वर्षा हुई। कई स्थानों पर बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना बना रहा और कहीं भी लू की स्थिति नहीं बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

धर्मशाला को मिली बड़ी सौगात: CM सुक्खू ने 50 बेड के एकीकृत आयुष अस्पताल की रखी आधारशिला, 7.50 करोड़ के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का किया लोकार्पण

दैनिक खबरनामा । धर्मशाला, 18 जून :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र…

हिमाचल के पेंशनभोगियों को बड़ी राहत: अगले महीने मिलेगा 250 करोड़ रुपये का एरियर, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश

दैनिक खबरनामा। शिमला, 7 जून 2026: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह…

जनगणना ड्यूटी पर शिक्षकों का विरोध तेज, शिक्षा मंत्री के साथ 39 सूत्रीय मांगों पर मंथन; जुलाई में होगी उच्चस्तरीय बैठक

दैनिक खबरनामा। शिमला, 13 जून:  हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत…

HRTC पेंशनरों को बड़ी राहत: अब हर महीने 7 से 10 तारीख के बीच मिलेगी पेंशन

दैनिक खबरनामा। शिमला, 8 जून 2026:  हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी)…