दैनिक खबरनामा। शिमला, 8 जून 2026:  हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के हजारों पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि अब एचआरटीसी पेंशनरों को हर माह की 7 से 10 तारीख के बीच नियमित रूप से पेंशन का भुगतान किया जाएगा। यह निर्णय शिमला में एचआरटीसी पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक के दौरान लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन भुगतान को समयबद्ध और नियमित बनाने के लिए राज्य सरकार हर महीने 23 करोड़ रुपये की ग्रांट उपलब्ध करवाएगी। इसके अलावा, पेंशनरों के लंबे समय से लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति (मेडिकल रिइम्बर्समेंट) दावों के निपटारे के लिए 20 करोड़ रुपये जारी करने की भी घोषणा की गई है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा उनके हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

समय पर पेंशन मिलने से मिलेगी राहत

पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेंशन प्राप्त करने के लिए कई बार दो से तीन महीने तक इंतजार करना पड़ता था। इससे पेंशनरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब निर्धारित तिथि पर पेंशन मिलने से उनकी परेशानियां काफी हद तक कम होंगी।

लंबित पेंशन मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश

मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी प्रबंधन को निर्देश दिए कि अक्टूबर 2025 के बाद सेवानिवृत्त हुए उन कर्मचारियों के मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए, जिनकी पेंशन अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि पात्र कर्मचारियों को जल्द से जल्द पेंशन लाभ प्रदान किए जाएं।

3,000 बसों के संचालन से बढ़ता है वित्तीय बोझ

मुख्यमंत्री ने बताया कि एचआरटीसी को प्रतिवर्ष लगभग 1,500 करोड़ रुपये प्राप्त होते हैं। इसमें करीब 800 करोड़ रुपये निगम की अपनी आय तथा 720 करोड़ रुपये राज्य सरकार की ओर से ग्रांट के रूप में दिए जाते हैं। लगभग 3,000 बसों का संचालन करने वाले निगम पर वित्तीय दबाव लगातार बढ़ रहा है, बावजूद इसके सरकार पेंशनरों और कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

बैठक में प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल तथा ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सचिव राजेंद्र ठाकुर, देवराज ठाकुर और बृज लाल ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल से पंजाब तक कांपी धरती: चंबा केंद्रित 5 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई जिलों में महसूस हुए झटके

दैनिक खबरनामा। कांगड़ा, 5 जून 2026: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात भूकंप…
Share to :

आध्यात्मिकता को मिला संगीत जगत का सर्वोच्च सम्मान: दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड, शांति और करुणा के संदेश की वैश्विक स्वीकृति

दैनिक खबरनामा। धर्मशाला, 3 जून: विश्वभर में शांति, करुणा और अहिंसा के…
Share to :

हिमाचल के पेंशनभोगियों को बड़ी राहत: अगले महीने मिलेगा 250 करोड़ रुपये का एरियर, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए निर्देश

दैनिक खबरनामा। शिमला, 7 जून 2026: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह…
Share to :

दूसरे राज्य से विवाह कर हिमाचल आने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाईकोर्ट ने खारिज की चारों अपीलें

दैनिक खबरनामा। शिमला, 4 जून 2026:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एक…
Share to :