As

दैनिक खबरनामा नई दिल्ली 10 जून : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बेहद निराश करने वाली खबर सामने आई है। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बाद अब धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस अहम सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। हार्दिक को जांघ की मांसपेशियों (क्वाड्रिसेप्स) में खिंचाव की शिकायत के बाद सीरीज से हटने का फैसला लेना पड़ा है।

बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद बिगड़ा खेल

32 वर्षीय हार्दिक पांड्या को इस नई इंजरी ने टेंशन में डाल दिया है। दरअसल, हार्दिक पीठ में ऐंठन की समस्या के कारण आईपीएल 2026 के कई मैचों से बाहर रहे थे। इसी चोट से उबरने के बाद खेलने की मंजूरी लेने के लिए वह दो जून से बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में ट्रेनिंग कर रहे थे। एक हफ्ते की कड़ी ड्रिल और फिटनेस असेसमेंट के बाद उन्हें क्लीयरेंस मिल भी गया था, लेकिन इस नई दिक्कत ने उनकी वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

डॉक्टरों ने दी दो हफ्ते आराम की सख्त सलाह

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सूत्रों ने हार्दिक के सीरीज से बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि की है। सूत्र के मुताबिक, हार्दिक ने शुरुआत में सभी जरूरी टेस्ट पास कर लिए थे, लेकिन आखिरी समय में आई इस समस्या ने उन्हें अफगानिस्तान सीरीज से बाहर कर दिया है। मेडिकल टीम ने उन्हें कम से कम दो हफ्ते आराम करने की सलाह दी है और अपना रिकवरी प्रोसेस पूरा करने के लिए वह अभी COE में ही रुकेंगे। उनके जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलने पर भी सस्पेंस गहरा गया है।

रोहित शर्मा को मिली हरी झंडी, कोहली की जगह जायसवाल शामिल

एक तरफ जहां हार्दिक और कोहली की कमी खलेगी, वहीं टीम के लिए राहत की बात यह है कि रोहित शर्मा को खेलने की मंजूरी मिल गई है। रोहित पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण COE में थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं। वहीं, आईपीएल 2026 के फाइनल में नाबाद 75 रन बनाकर आरसीबी को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने वाले विराट कोहली पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के चलते पहले ही बाहर हो चुके हैं। वनडे सीरीज के लिए कोहली की जगह युवा स्टार यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की यह रोमांचक वनडे सीरीज शनिवार 13 तारीख से धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में शुरू होने जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के दौरान विराट-अनुष्का पर उठे सवाल, वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून :  आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स…
Share to :

मेंस अंडर-18 एशिया कप: आशीष की हैट्रिक से भारत बना चैंपियन, जापान को 4-1 से हराकर जीता गोल्ड

काकामिगाहारा, 6 जून 2026 (दैनिक खबरनामा): भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम ने…
Share to :

वैभव का बड़ा कमाल: 15 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम का टिकट, भारतीय क्रिकेट को मिला नया सितारा

दैनिक खबरनामा / स्पोर्ट्स ब्यूरो /  नई दिल्ली / 06 जून 2026.…
Share to :

फीफा वर्ल्ड कप से लेकर महिला विश्व कप तक, भारत में फुटबॉल का नया युग; ज़ी ने हासिल किए बड़े प्रसारण अधिकार

दैनिक खबरनामा | नई दिल्ली, 1 जून : भारतीय खेल प्रसारण उद्योग…
Share to :