जयपुर 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)परशुराम सेना राजस्थान में संगठनात्मक बदलाव करते हुए जयपुर संभाग की समस्त कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। यह निर्णय परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दाधीच के निर्देशानुसार लिया है।
इस आदेश के तहत जयपुर संभाग (जयपुर, दौसा एवं अलवर जिले) में संचालित परशुराम सेना के सभी प्रकोष्ठों की जिला, ब्लॉक, तहसील एवं नगर स्तर की कार्यकारिणियों को भंग कर दिया गया है। यह कदम संगठन के व्यापक पुनर्गठन कार्यक्रम के तहत उठाया गया है।जितेन्द्र कुमार मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व ने जितेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी, को पूर्व की भांति जयपुर संभाग के तीनों जिलों—जयपुर, दौसा और अलवर—में परशुराम सेना के सभी प्रकोष्ठों में नवीन जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए अधिकृत किया है।
संगठन सूत्रों के अनुसार, जल्द ही जयपुर संभाग में नवीन कार्यकारिणियों की घोषणा की जाएगी, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ब्राजील रिश्तों को नई रफ्तार: पीएम मोदी ने 20 अरब डॉलर व्यापार लक्ष्य का किया ऐलान

नई दिल्ली 21 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली प्रधानमंत्री…
Share to :

दुबई में फंसे लोगों के लिए आगे आए सोनू सूद, मुफ्त ठहरने की सुविधा देने का ऐलान

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव…
Share to :

ब्राजील में भीषण तूफान

ब्राजील में भीषण तूफान ब्राजील के गुआइबा शहर में आए भीषण तूफान…
Share to :

गोवा नाइट क्लब हादसा: अभियुक्त लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लाया गया

गोवा नाइट क्लब हादसा: अभियुक्त लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लाया…
Share to :