दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 14 जून : जांकी दास की निर्मम हत्या की घटना पर सांसद मनीष तिवारी ने गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दर्दनाक और स्तब्ध करने वाला बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

जारी बयान में मनीष तिवारी ने कहा कि जांकी दास की नृशंस हत्या न केवल दुखद है, बल्कि समाज को झकझोर देने वाली घटना भी है। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतक के परिवार के साथ हैं।

सांसद तिवारी ने चंडीगढ़ पुलिस से मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि हत्या के आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में लाया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे।

उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए तथा जांच प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर दोषियों को उचित सजा दिलाई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों के विभाग बदले; गौरव कुमार को नगर निगम की अहम जिम्मेदारी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 23 अक्टूबर: चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार को बड़े स्तर…

“जीरो टॉलरेंस” के दावों पर सवाल: सीबीआई की चिट्ठी के बाद भी मनीमाजरा थाना प्रभारी पर कार्रवाई क्यों नहीं?

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 6 अगस्त: भ्रष्टाचार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” का एलान…

PGIMER में चंडीगढ़ निवासियों को प्राथमिकता देने की मांग, CRAWFED ने सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ 6 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ रेज़िडेंट्स एसोसिएशंस वेलफेयर फेडरेशन (CRAWFED)…

‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने पर विवाद अश्लीलता के आरोप, FIR और बैन की मांग

चंडीगढ़ 17 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। फिल्म केडी द डेविल के…