दैनिक खबरनामा। शिमला, 14 जून : हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) पर्यटन क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने और निजी होटल चेन को कड़ी टक्कर देने के लिए इस माह के अंत तक प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर प्रिविलेज कार्ड लॉन्च करने जा रहा है। इस नई पहल के तहत पर्यटकों को एकमुश्त शुल्क के बदले निगम के होटल नेटवर्क में विशेष सुविधाएं और प्रीमियम आतिथ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

एचपीटीडीसी का दावा है कि यह योजना पर्यटकों को वीआईपी अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ निगम की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पिछले साढ़े तीन वर्षों से वित्तीय स्थिति सुधारने और संस्थान को आधुनिक स्वरूप देने के प्रयासों के बीच इसे एक बड़ी पहल माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्रिविलेज कार्ड की कीमत एक लाख रुपये से तीन लाख रुपये के बीच हो सकती है। कार्डधारकों को बार-बार भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी और वे निर्धारित अवधि तक निगम की विशेष सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

योजना के तहत प्लेटिनम कार्ड तीन वर्ष, गोल्ड कार्ड दो वर्ष और सिल्वर कार्ड एक वर्ष के लिए वैध रहेगा। इन कार्डों के माध्यम से पर्यटक हिमाचल प्रदेश में एचपीटीडीसी के सभी 56 होटलों के साथ-साथ हिमाचल भवन, चंडीगढ़ में भी ठहरने की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

पर्यटन निगम देशभर के पर्यटकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के साथ भी साझेदारी की दिशा में आगे बढ़ रहा है। दोनों संस्थानों के बीच कई दौर की उच्चस्तरीय बैठकों के बाद समझौता ज्ञापन (एमओयू) अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

एचपीटीडीसी को उम्मीद है कि इस इनोवेटिव स्कीम से पर्यटकों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिलेगा, जबकि एडवांस बुकिंग और अतिरिक्त राजस्व के माध्यम से निगम वित्तीय रूप से और अधिक सशक्त बन सकेगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

दूसरे राज्य से विवाह कर हिमाचल आने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाईकोर्ट ने खारिज की चारों अपीलें

दैनिक खबरनामा। शिमला, 4 जून 2026:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एक…
Share to :

हिमाचल से पंजाब तक कांपी धरती: चंबा केंद्रित 5 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई जिलों में महसूस हुए झटके

दैनिक खबरनामा। कांगड़ा, 5 जून 2026: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात भूकंप…
Share to :

हिमाचल में आपदा प्रबंधन की मेगा मॉक ड्रिल में उजागर हुईं खामियां, रिस्पॉन्स टाइम और समन्वय पर उठे सवाल

दैनिक खबरनामा। शिमला, 15 जून : हिमाचल प्रदेश में भूकंप, बादल फटने,…
Share to :

आध्यात्मिकता को मिला संगीत जगत का सर्वोच्च सम्मान: दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड, शांति और करुणा के संदेश की वैश्विक स्वीकृति

दैनिक खबरनामा। धर्मशाला, 3 जून: विश्वभर में शांति, करुणा और अहिंसा के…
Share to :