दैनिक खबरनामा। कांगड़ा, 12 जून:  हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को 264.6 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की मात्रा एनडीपीएस अधिनियम के तहत व्यावसायिक श्रेणी में आती है।

जानकारी के अनुसार, सीआईए टीम नूरपुर ने उलेहड़ियां-मीलवां मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप नियमित जांच अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि पंजाब का एक तस्कर कार में भारी मात्रा में चिट्टा छिपाकर मीलवां क्षेत्र में सप्लाई देने पहुंचने वाला है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान सफेद रंग की होंडा अमेज कार के स्टीयरिंग काउल कवर के भीतर छिपाकर रखा गया एक पॉलिथीन पैकेट बरामद हुआ। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर पैकेट में मौजूद पदार्थ चिट्टा पाया गया, जिसका वजन 264.6 ग्राम निकला।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र सिंह निवासी भर्टवाल, डाकघर रियाली कलां, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के संबंध पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक फैले नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से विभिन्न राज्यों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बरामद चिट्टा और होंडा अमेज कार को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि नशीले पदार्थों की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल से पंजाब तक कांपी धरती: चंबा केंद्रित 5 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई जिलों में महसूस हुए झटके

दैनिक खबरनामा। कांगड़ा, 5 जून 2026: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात भूकंप…
Share to :

दूसरे राज्य से विवाह कर हिमाचल आने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाईकोर्ट ने खारिज की चारों अपीलें

दैनिक खबरनामा। शिमला, 4 जून 2026:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एक…
Share to :

हिमाचल में आपदा प्रबंधन की मेगा मॉक ड्रिल में उजागर हुईं खामियां, रिस्पॉन्स टाइम और समन्वय पर उठे सवाल

दैनिक खबरनामा। शिमला, 15 जून : हिमाचल प्रदेश में भूकंप, बादल फटने,…
Share to :

आध्यात्मिकता को मिला संगीत जगत का सर्वोच्च सम्मान: दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड, शांति और करुणा के संदेश की वैश्विक स्वीकृति

दैनिक खबरनामा। धर्मशाला, 3 जून: विश्वभर में शांति, करुणा और अहिंसा के…
Share to :