दैनिक खबरनामा । मुंबई/परभणी, 20 जून : महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के यशवाड़ी गांव स्थित मारुति (हनुमान) मंदिर परिसर में सभा मंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जिसके कारण कई लोग मलबे में दब गए।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 30 लोग घायल हुए हैं। कई श्रद्धालुओं के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया।

पुलिस, जिला प्रशासन और बचाव दल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ, जब मंदिर के सभा मंडप (बाहरी हॉल) का स्लैब अचानक गिर गया। अब तक मलबे से लगभग 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

यशवाड़ी गांव मानवत रोड पर स्थित है और यह छत्रपति संभाजीनगर से लगभग 190 किलोमीटर दूर है। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को घेरकर बचाव अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि राहत कार्य पूरा होने के बाद ही नुकसान और हताहतों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

हादसे के बाद इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ममता बनर्जी के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत, गिरफ्तारी की मांग; हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। सिलीगुड़ी, 4 जून 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Share to :

पुणे में Wipro पर धर्मांतरण और उत्पीड़न के आरोप, FIR के बाद कंपनी को नोटिस; जांच में SIT की मदद लेने की तैयारी

दैनिक खबरनामा। पुणे, 5 जून 2026: पुणे के हिंजेवाड़ी स्थित विप्रो कार्यालय…
Share to :

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को मिली अनुमति, CJP ने साधा शिक्षा मंत्री पर निशाना

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 6 जून 2026: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने…
Share to :

बंगाल में TMC नेताओं पर कार्रवाई तेज: किसी का मुंडवाया सिर, कोई साड़ियों के ढेर में छिपा मिला; पार्षद मोहम्मद जसीमुद्दीन भी गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। कोलकाता, 7 जून 2026: पश्चिम बंगाल में विभिन्न आपराधिक और…
Share to :