नशा मामले में राहत दिलाने और मोबाइल लौटाने के बदले मांगी थी घूस, दागी नोटों समेत गिरफ्तारी

दैनिक खबरनामा|चंडीगढ़, 21 जून, 2026. पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर जिले के फिल्लौर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अधिकारी के कब्जे से दागी नोट भी बरामद किए गए हैं।

विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, यह कार्रवाई फिल्लौर के मोहल्ला चौधरियां निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके बेटे को नशीले पदार्थों से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। मामले में राहत दिलाने, कम मात्रा में नशा दिखाकर केस दर्ज करने और जब्त मोबाइल फोन वापस करने के एवज में सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह पहले ही एक हजार रुपये आरोपी अधिकारी को दे चुका था। रिश्वत मांगने से संबंधित बातचीत भी उसने रिकॉर्ड कर ली थी। इसके बाद उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज जालंधर से संपर्क कर पूरी जानकारी दी।

शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाया और आरोपी सब-इंस्पेक्टर को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दागी मुद्रा भी बरामद कर ली गई।

विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: युवक की हत्या कर शव के किए टुकड़े, यूट्यूब सर्च हिस्ट्री से खुली साजिश

दैनिक खबरनामा| फतेहपुर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :