दैनिक खबरनामा । नाहन/सिरमौर, 2 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के प्रमुख औद्योगिक इलाके कालाअंब में वीरवार दोपहर एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई। रामपुर जट्टान स्थित माइक्रो मोशन फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरे कारखाने को घेर लिया। घटनास्थल से उठा काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा गया।  एहतियात के तौर पर प्रशासन ने आसपास की कई औद्योगिक इकाइयों को तुरंत बंद करवा दिया, ताकि आग फैलने से रोकी जा सके। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस और दमकल विभाग जांच के बाद ही असल कारण बता पाएंगे।

मशीनें और माल स्वाहा

माइक्रो मोशन फैक्ट्री में गत्ते के डिब्बे बनाए जाते हैं। आग में तैयार माल, कच्चा माल, पैकेजिंग का सामान और कीमती मशीनें पूरी तरह जल गईं। ज्यादातर सामान राख में बदल गया।

नारायणगढ़ से भी आई दमकल टीमें

सूचना मिलते ही कालाअंब और नाहन के साथ हरियाणा के नारायणगढ़ से भी दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार से आग बुझाने की कोशिश की। राहत कार्य में जेसीबी मशीनें भी लगाई गईं। फैक्ट्री प्रबंधन, कर्मचारी और स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

एडहेसिव ड्रम फटने से हुए धमाके

चश्मदीदों के मुताबिक आग के बीच फैक्ट्री परिसर में कई जोरदार धमाके सुने गए। बताया गया कि डिब्बों को चिपकाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन यानी एडहेसिव के ड्रम तेज गर्मी से फट गए, जिससे आग और विकराल हो गई।

मालिक ने बताया: शॉर्ट सर्किट से लगी आग

फैक्ट्री मालिक अनिरुद्ध अग्रवाल ने बताया कि घटना के वक्त वे दफ्तर में थे। तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और कर्मचारियों ने आग लगने की जानकारी दी। पलभर में आग ने पूरी यूनिट को चपेट में ले लिया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

दमकल विभाग का बयान

फायर लीडिंग ऑफिसर रमेश चंद ने कहा कि नाहन, कालाअंब और हरियाणा की टीमें लगातार राहत-बचाव में लगी रहीं। आग की भयावहता देखते हुए मौके पर कई फायर टेंडर तैनात किए गए।

पुलिस कर रही जांच

कालाअंब थाना प्रभारी बलवंत कंवर के अनुसार, सूचना पर पुलिस टीम तुरंत पहुंची। पूरे इलाके को घेरकर बचाव कार्य में मदद की गई। आग के कारणों की हर पहलू से जांच चल रही है। आधिकारिक तौर पर नुकसान का आकलन बाकी है, लेकिन प्रबंधन के मुताबिक करोड़ों की संपत्ति नष्ट हुई है। प्रशासन नुकसान का विस्तृत आंकलन कर रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :

खाली जमीन पर पौधे लगाइए, वन विभाग देगा प्रोत्साहन राशि हिम एवरग्रीन प्रोजेक्ट योजना शुरू

हिमाचल प्रदेश 15 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश में बढ़ते वायु प्रदूषण…
Share to :