दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 शिमला Himachal Pradesh High Court ने सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर-3 से पार्षद प्रत्याशी पीयूष गर्ग का नामांकन रद्द करने के आदेश को निरस्त कर दिया है। अदालत ने सहायक चुनाव अधिकारी के फैसले को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ और कानूनी खामियों से भरा बताया।न्यायाधीश Jyotsna Rewal Dua की अदालत ने कहा कि केवल संदिग्ध सीमांकन (डिमार्केशन) रिपोर्ट के आधार पर किसी व्यक्ति को अतिक्रमणकारी मानकर चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकता। कोर्ट ने 4 मई को जारी नामांकन रद्द करने के आदेश को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता का नामांकन बहाल करने के निर्देश दिए। हालांकि अदालत ने स्पष्ट किया कि 21 अप्रैल को जारी चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा।याचिकाकर्ता पीयूष गर्ग ने सोलन नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर-3 से पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। इस पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया गया था कि उनके परिवार द्वारा संचालित एक शिक्षण संस्था सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रही है। इसी आधार पर रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था।सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि प्रशासन ने 2014 की सीमांकन रिपोर्ट को आधार बनाया, जिसे लगभग 10 वर्षों तक लंबित रखने के बाद जनवरी 2024 में बिना पक्षों को सुने मंजूर कर दिया गया। अदालत ने कहा कि संबंधित पक्षों को सुनवाई का अवसर न देना भूमि राजस्व कानून और नियमों के विपरीत है।
You May Also Like
केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी
- Vishal
- January 14, 2026
हिमाचल में बीएंडबी होम स्टे का प्रदेश स्तर पर पंजीकरण अनिवार्य, 30 दिन में नहीं कराया तो लगेगा 10 हजार जुर्माना
- Vishal
- January 22, 2026
शिमला-किन्नौर में कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति अटकी, गुटबाजी से बढ़ी हाईकमान की चिंता
- Vishal
- April 20, 2026
शाहतलाई महादंगल ईरान के हामिद बने हिमाचल केसरी, रोमांचक मुकाबलों से गूंजा दंगल
- Vishal
- May 2, 2026