दैनिक खबरनामा । बद्दी, 4 जुलाई: हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में शुक्रवार शाम एक फार्मा यूनिट में आग लगने से हड़कंप मच गया। काठा में स्थित कैजन फार्मास्यूटिकल्स की सबसे ऊपरी चौथी मंजिल पर अचानक लपटें उठने के बाद पूरे परिसर में धुआं भर गया।

हादसे के वक्त चौथी मंजिल पर ड्यूटी कर रहे दो मजदूर आग की चपेट में आकर झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें ईएसआइ अस्पताल काठा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल कर्मचारियों की पहचान हमीरपुर जिले के गांव लोहारड़ा निवासी 38 वर्षीय अभिषेक और कांगड़ा जिले के गांव कलेरा के 47 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 4 से 5 बजे के बीच यह घटना हुई। उस समय फैक्ट्री में दवा निर्माण का काम चल रहा था। ऊपरी तल से धुआं निकलता देख कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया। हालांकि दो लोग अंदर फंस गए और झुलस गए।

फार्मा कंपनी होने की वजह से अंदर कई तरह केमिकल रखे थे, इसलिए आग फैलने का अंदेशा ज्यादा था। इसके साथ ही आसपास भी कई अन्य फैक्ट्रियां हैं। इसे देखते हुए प्रशासन और दमकल विभाग ने तुरंत मोर्चा संभाला।

दमकल विभाग की कुल 9 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। इनमें बद्दी फायर स्टेशन से 4, नालागढ़ से 2, वर्धमान कंपनी से 2 और बिरला उद्योग से 1 गाड़ी शामिल है। नालागढ़ के फायर अधिकारी जयपाल ठाकुर ने बताया कि आग देर रात तक बुझने की उम्मीद है। समाचार लिखे जाने तक आग चौथी मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंच चुकी थी।

पुलिस ने इस मामले में बद्दी थाना में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

न्यू ईयर की रात हिमाचल में दहशत, पुलिस थाने के पास जोरदार धमाका; 45 मीटर तक बिखरे कांच, सैलानियों की सुरक्षा बढ़ी

हिमाचल 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा )नए साल के स्वागत के दौरान हिमाचल…

हिमाचल में नई स्वास्थ्य बीमा योजना पर ब्रेक, सरकार असमंजस में

दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना के स्थान…

चेस्टर हिल बेनामी संपत्ति मामला रेरा अधिकारी ने DC सोलन की भूमिका पर उठाए सवाल, जवाब न मिलने का दावा

दैनिक खबरनामा 12 मार्च 2026 बेनामी संपत्ति से जुड़े चर्चित चेस्टर हिल…

रोहड़ू से युवकों को ले जा रही दिल्ली पुलिस टीम हिरासत में, हिमाचल में हाई-वोल्टेज टकराव

हिमाचल प्रदेश 25 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली में आयोजित एआई…