दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 हिमाचल प्रदेश में हिमकेयर योजना के स्थान पर प्रस्तावित नई स्वास्थ्य बीमा योजना फिलहाल सिरे नहीं चढ़ पा रही है। इस मुद्दे पर स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक भी हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सका है। निजी इंश्योरेंस कंपनियों के साथ एमओयू साइन करने को लेकर भी विभाग तैयार नहीं दिख रहा।दरअसल, अन्य राज्यों में लागू इंश्योरेंस आधारित योजनाओं के अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने और कंपनियों पर लाभ कमाने के आरोपों के चलते हिमाचल सरकार सतर्क रुख अपना रही है। स्वास्थ्य विभाग किसी भी तरह का जोखिम लेने से बच रहा है।फिलहाल, इस योजना से जुड़ी फाइल को पेंडिंग में डाल दिया गया है। अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ विस्तृत चर्चा के बाद ही लिया जाएगा। प्रदेश सरकार हिमकेयर योजना में सामने आई अनियमितताओं के बाद नई व्यवस्था लाने पर विचार कर रही थी।मुख्यमंत्री ने पहले मरीजों के इलाज के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी लाने की बात कही थी, लेकिन अन्य राज्यों के अनुभवों को देखते हुए सरकार अब जल्दबाजी में कोई कदम उठाने के मूड में नहीं है। अधिकारियों का मानना है कि बिना मजबूत निगरानी तंत्र और पारदर्शी व्यवस्था के नई योजना लागू करने से सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है और आम लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा।इसी वजह से स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल प्रस्ताव को रोकते हुए विस्तृत समीक्षा करने का निर्णय लिया है। अब सबकी नजर मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक पर टिकी है, जिसमें यह तय होगा कि नई स्वास्थ्य बीमा योजना लागू होगी या हिमकेयर योजना में सुधार कर उसे ही जारी रखा जाएगा।स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने भी कहा है कि इस विषय पर मुख्यमंत्री के साथ जल्द बैठक होगी, जिसके बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा। फिलहाल प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
You May Also Like
केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी
- Vishal
- January 14, 2026
एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- Vishal
- January 14, 2026
हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’
- Editorial Team
- June 3, 2026
इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू
- Vishal
- January 15, 2026