दैनिक खबरनामा । बद्दी, 4 जुलाई: हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में शुक्रवार शाम एक फार्मा यूनिट में आग लगने से हड़कंप मच गया। काठा में स्थित कैजन फार्मास्यूटिकल्स की सबसे ऊपरी चौथी मंजिल पर अचानक लपटें उठने के बाद पूरे परिसर में धुआं भर गया।

हादसे के वक्त चौथी मंजिल पर ड्यूटी कर रहे दो मजदूर आग की चपेट में आकर झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें ईएसआइ अस्पताल काठा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल कर्मचारियों की पहचान हमीरपुर जिले के गांव लोहारड़ा निवासी 38 वर्षीय अभिषेक और कांगड़ा जिले के गांव कलेरा के 47 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 4 से 5 बजे के बीच यह घटना हुई। उस समय फैक्ट्री में दवा निर्माण का काम चल रहा था। ऊपरी तल से धुआं निकलता देख कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया। हालांकि दो लोग अंदर फंस गए और झुलस गए।

फार्मा कंपनी होने की वजह से अंदर कई तरह केमिकल रखे थे, इसलिए आग फैलने का अंदेशा ज्यादा था। इसके साथ ही आसपास भी कई अन्य फैक्ट्रियां हैं। इसे देखते हुए प्रशासन और दमकल विभाग ने तुरंत मोर्चा संभाला।

दमकल विभाग की कुल 9 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। इनमें बद्दी फायर स्टेशन से 4, नालागढ़ से 2, वर्धमान कंपनी से 2 और बिरला उद्योग से 1 गाड़ी शामिल है। नालागढ़ के फायर अधिकारी जयपाल ठाकुर ने बताया कि आग देर रात तक बुझने की उम्मीद है। समाचार लिखे जाने तक आग चौथी मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंच चुकी थी।

पुलिस ने इस मामले में बद्दी थाना में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

शिमला में निजी टैक्सियों पर सरकारी रौब फ्लैशर-सायरन के अवैध इस्तेमाल पर कार्रवाई के निर्देश

दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 शिमला सहित प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में…

हिमाचल मे बादल फटने से शाहपुर की बोह घाटी में कहर, 14 मकान बहे, कई मवेशी मलबे की चपेट में

दैनिक खबरनामा। कांगड़ा, 21 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मूसलाधार…

दो बार नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे तो पुलिस घर से लाएगी, महिला आयोग ने गैरहाजिर पक्षों पर दिखाई सख्ती

दैनिक खबरनामा । शिमला, 24 जून : राज्य महिला आयोग ने सुनवाई…

कुल्लू-सैंज घाटी में आज खेल, आस्था और परंपरा के कार्यक्रम केलांग के लिए बस सेवा भी संचालित

दैनिक ख़बरनामा 11 मई 2026 कुल्लू कुल्लू और सैंज घाटी में सोमवार…