दैनिक खबरनामा । शिमला, 4 जुलाई: किन्नौर जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष निगम भंडारी ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। शिमला में पत्रकारों से बातचीत में भंडारी ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए इल्जाम तथ्यहीन हैं।

भंडारी ने स्पष्ट किया कि अगर मंत्री के पास कोई प्रमाण है तो उसे सीधे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने रखा जाए। उन्होंने कहा कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं और इससे घबराते नहीं हैं। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि हाईकमान जो भी निर्णय लेगा, उसे वह सहर्ष मानेंगे।

कांग्रेस से जुड़ाव को लेकर भंडारी ने कहा कि उनका पूरा सियासी जीवन संगठन को समर्पित रहा है। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से शुरुआत कर उन्होंने संगठन के कई पदों पर काम किया है। उनका मकसद हमेशा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करना रहा है।

जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। भंडारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना और सभी कार्यकर्ताओं में तालमेल बनाना होगा। जल्द ही वह अध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार भी संभालेंगे। इसके बाद पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

इस पूरे मामले पर कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की पहली आम बैठक हो रही है जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। पाटिल ने कहा कि वह खुद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से इस विषय पर चर्चा करेंगी और दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर मतभेद दूर करने का प्रयास करेंगी।

पाटिल के अनुसार किन्नौर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर जो भी असमंजस है, उसे बातचीत के जरिए सुलझा लिया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :