दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 4 जुलाई 2026. पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ राशन किट योजना तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। राज्यभर में अब तक 21.29 लाख से अधिक पात्र परिवारों को राशन किटें वितरित की जा चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक तीन महीने में 40.48 लाख पात्र परिवारों तक पोषणयुक्त राशन किट पहुंचाना है, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार खाद्य सुरक्षा से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की निगरानी में यह अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है। प्रतिदिन 80 से 85 हजार राशन किटें निर्धारित वितरण केंद्रों के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंचाई जा रही हैं।

योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को गेहूं के अतिरिक्त एक विशेष राशन किट दी जा रही है, जिसमें दो किलो दाल, दो किलो चीनी, एक किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और एक लीटर सरसों का तेल शामिल है। इन किटों का उद्देश्य परिवारों को केवल अनाज ही नहीं, बल्कि संतुलित और पोषणयुक्त भोजन के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराना है।

वितरण के आंकड़ों में लुधियाना सबसे आगे है, जहां 2.29 लाख से अधिक राशन किटें वितरित की जा चुकी हैं। पटियाला लगभग 1.56 लाख किटों के साथ दूसरे और संगरूर 1.36 लाख से अधिक किटों के वितरण के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा फाजिल्का, तरनतारन, अमृतसर, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, जालंधर और अन्य जिलों में भी बड़े स्तर पर वितरण जारी है।

सरकार ने वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा स्थानीय अधिकारियों के बीच समन्वित व्यवस्था बनाई है। राशन किटों की गुणवत्ता, समय पर आपूर्ति और प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

पंजाब सरकार का कहना है कि ‘मेरी रसोई’ योजना केवल राशन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर उनकी खाद्य सुरक्षा को और मजबूत बनाना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :