दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 7 जुलाई 2026. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में जुटे बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की सुरक्षा को लेकर पंजाब चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने स्पष्ट किया है कि चुनावी कार्यों में लगे बीएलओ के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या हमला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि हाल ही में पटियाला और बरनाला जिलों में बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आई हैं, जिन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पटियाला के आनंद नगर क्षेत्र में बूथ संख्या 113 के बीएलओ जब विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे थे, तब एक स्थानीय व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद थाना त्रिपड़ी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी प्रकार बरनाला जिले के धनौला क्षेत्र में बूथ संख्या 103, अकालगढ़ कोठे के बीएलओ के साथ भी ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज और हमला किया गया। इस मामले में भी थाना धनौला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

अनिंदिता मित्रा ने कहा कि बीएलओ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और मतदाता सूची को अद्यतन एवं पारदर्शी बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका होती है। ऐसे में उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या हिंसक व्यवहार को गंभीर अपराध माना जाएगा।

उन्होंने राज्य के सभी जिला चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एसआईआर अभियान के दौरान बीएलओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे चुनाव आयोग के कर्मचारियों का सहयोग करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराना चुनाव आयोग की प्राथमिकता है, और इस दिशा में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :