बघेल ने कहा- नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकातों का सिलसिला रहेगा जारी, हर नेता से करेंगे संवाद

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 9 जुलाई : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब मामलों के प्रभारी कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने विश्वास जताया है कि वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है तथा कांग्रेस अपने मिशन और लक्ष्य को लेकर पूरी तरह एकजुट है।

पार्टी के विभिन्न स्तरों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में बघेल ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकातों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हर नेता और कार्यकर्ता से मिलेंगे, क्योंकि यह उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा है।

जब उनसे पूछा गया कि वह किन-किन नेताओं से मुलाकात करेंगे, तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी नेताओं का समान महत्व है और वह प्रत्येक नेता से संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी स्तरों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका लोकतांत्रिक चरित्र है। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर नेताओं को खुलकर अपने विचार रखने की पूरी स्वतंत्रता है और विचार-विमर्श की स्वस्थ परंपरा कांग्रेस की पहचान रही है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों के विपरीत कांग्रेस में एकतरफा आदेश देने की संस्कृति नहीं है। पार्टी अपने प्रत्येक नेता की वरिष्ठता, अनुभव और योगदान का सम्मान करती है तथा समय-समय पर उन्हें उचित जिम्मेदारियां भी सौंपती है।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उनके अनुसार प्रदेश की जनता सरकार के कामकाज से निराश है और जल्द से जल्द बदलाव चाहती है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा कि पार्टी भले ही बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन पंजाब में उसकी जमीनी पकड़ अभी भी बेहद सीमित है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व भी इस वास्तविकता से परिचित है और चुनावों से पहले अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन के बल पर वर्ष 2027 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

दैनिक खबरनामा। मंडी 31 मई : मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :