दैनिक खबरनामा। मोहाली, 16 जुलाई: ओरल कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए मोहाली स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में बड़ा स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया है। विभाग का लक्ष्य करीब 9 लाख लोगों की जांच करना है ताकि बीमारी का शुरुआती स्तर पर ही पता चल सके।

अब तक अभियान के तहत 42 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 7 लोगों में ओरल कैंसर की पुष्टि हुई है। विभाग के अनुसार इन 7 में से 4 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती अवस्था में पहचान हो जाने पर इलाज की सफलता दर काफी बढ़ जाती है।

फेज-6 स्थित मेडिकल कॉलेज एवं सिविल अस्पताल की डेंटिस्ट डॉ. हरप्रीत कौर ने बताया कि ओरल कैंसर भारत में तेजी से फैलने वाले कैंसरों में से एक है। ज्यादातर मरीज तब आते हैं जब रोग काफी आगे बढ़ चुका होता है। इसी वजह से विभाग अब घर-घर जाकर और स्वास्थ्य केंद्रों के जरिए लोगों को जांच के लिए जागरूक कर रहा है।

डॉ. कौर के मुताबिक तंबाकू, गुटखा, खैनी, जर्दा, सुपारी, बीड़ी, सिगरेट और शराब का लंबे समय तक सेवन इस कैंसर का मुख्य कारण है। जो लोग नियमित रूप से इन चीजों का इस्तेमाल करते हैं, उनमें बीमारी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे लोगों को समय-समय पर ओरल जांच कराते रहना चाहिए।

इन संकेतों को हल्के में न लें

डॉ. हरप्रीत ने कुछ लक्षण बताए जिनके दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए:

– दो हफ्ते से ज्यादा समय तक मुंह का छाला न भरना

– मुंह या जीभ पर सफेद, लाल या दोनों रंग के धब्बे दिखना

– मुंह खोलने, खाना चबाने या निगलने में दिक्कत

– जीभ या मुंह के अंदर गांठ, कठोरता या लगातार दर्द

– बिना वजह मुंह से खून आना या आवाज में लंबे समय तक बदलाव

कहां हो रही है जांच

जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में ओरल कैंसर की प्राथमिक जांच की सुविधा मौजूद है। जांच में अगर किसी में संदेह होता है तो उसे आगे की जांच और इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में भेजा जाता है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हर महीने शीशे के सामने खुद अपने मुंह की जांच करें और हर 6 महीने में एक बार दंत चिकित्सक से चेकअप जरूर कराएं। खासकर जो लोग तंबाकू का सेवन करते हैं या पहले करते थे, उनके लिए नियमित स्क्रीनिंग जरूरी है। विभाग का कहना है कि तंबाकू को पूरी तरह छोड़ना ही ओरल कैंसर से बचाव का सबसे कारगर तरीका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ SSP कंवरदीप कौर को 1 साल का एक्सटेंशन, सुमेर प्रताप संभाल रहे अतिरिक्त प्रभार

चंडीगढ़ 17 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ की एसएसपी (लॉ एंड ऑर्डर)…

चंडीगढ़ बनेगा ‘ई-सिटी’ 15 नए EV चार्जिंग स्टेशनों का प्रस्ताव, नेटवर्क बढ़कर होगा 51

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ प्रशासन शहर को ‘ई-सिटी’ बनाने की…

भाजपा सरकारी एजेंसियों का कर रही दुरुपयोग, पंजाब में भी सत्ता हथियाने की कोशिश शुरू: मनीष तिवारी

दैनिक ख़बरनामा 10 मई 2026 चंडीगढ़ चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय…

सी .आई. आई नॉर्दर्न रीजन की 38वीं रीजनल क्वालिटी सर्किल प्रतियोगिता चंडीगढ़ में संपन्न, महिंद्रा एंड महिंद्रा की टीम ‘शिखर’ विजेता

चंडीगढ़,2 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा)चंडीगढ़,29–30 जनवरी 2026 को कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री…