दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ प्रशासन शहर को ‘ई-सिटी’ बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बढ़ती संख्या को देखते हुए CREST ने शहर में 15 नए हाई-ट्रैफिक पॉइंट्स पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। यदि नगर निगम (MC) इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देता है, तो शहर में चार्जिंग स्टेशनों की कुल संख्या 36 से बढ़कर 51 हो जाएगी।ये नए स्टेशन मुख्य रूप से भीड़भाड़ वाले कमर्शियल इलाकों और पेड पार्किंग जोन में स्थापित किए जाएंगे, जहां EV की मांग सबसे अधिक है। शहर में हर साल औसतन 3,000 से ज्यादा नए इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्टर हो रहे हैं, और 2025 में पहली बार इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन दोपहिया वाहनों से भी ज्यादा रहा।इस प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम जमीन उपलब्ध कराएगा, जबकि निजी कंपनियां चार्जिंग स्टेशन लगाने और उनकी 24 घंटे मेंटेनेंस की जिम्मेदारी संभालेंगी। कंपनियां निगम को तय किराया देंगी और सर्विस फीस से होने वाली कमाई खुद रखेंगी।
फिलहाल नगर निगम इन साइट्स की व्यवहार्यता और रेवेन्यू मॉडल की जांच कर रहा है। मंजूरी मिलते ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

CHB अलॉटियों को बड़ी राहत की तैयारी नीड बेस्ड चेंज पर 10 रियायतें जल्द बहाल हो सकती हैं

चंडीगढ़ 17 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में हाउसिंग बोर्ड (CHB) के…
Share to :

तेज आंधी से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी, उड़ीं टिन की चादरें कई ट्रेनें रहीं प्रभावित

चंडीगढ़ 24 जनवरी 2026 ( जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ शुक्रवार सुबह तेज…
Share to :

श्रीमद भागवत कथा जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्ग स्नेहिल श्री विशाल ठाकुर जी

दैनिक खबरनामा 2026 शहर के सेक्टर 37 में आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा…
Share to :

Postgraduate Institute of Medical Education and Research में PHASECON-26 संपन्न, एआई आधारित पब्लिक हेल्थ पर मंथन

चंडीगढ़ 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ स्थित पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल…
Share to :