दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 19 जुलाई:  नैनीताल की ओर जा रही चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की एक बस चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आगे चल रहे कैंटर से टकराने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें तीन यात्री जख्मी हुए। हादसे के दौरान एक युवती बस की खिड़की से बाहर निकलकर सड़क पर गिर पड़ी।

यह घटना मोहाली जिले के जीरकपुर क्षेत्र में घटी। टक्कर लगते ही बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार बस का स्टीयरिंग अचानक जाम हो गया था। इसी वजह से चालक वाहन को संभाल नहीं सका और आगे चल रहे कैंटर से जा टकराया।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही बस में आई तकनीकी खराबी के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ मेयर का जनता दरबार: 5 घंटे बिना रुके सुनी 600 लोगों की फरियाद, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 27 जुलाई: सोमवार को सेक्टर-17 स्थित नगर निगम…

पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में लिपिकों की बड़ी भर्ती, 1265 पदों के लिए आवेदन शुरू

दैनिक ख़बरनामा नई दिल्ली। 28 मई : सरकारी सेवा की तैयारी कर…

चंडीगढ़ कोर्ट पहुंचे बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, पंजाब सरकार पर साधा निशाना; पुलिस से जुड़े ड्रग मामले में आज सुनवाई

चंडीगढ़ 24 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब पुलिस से जुड़े ड्रग…

चंडीगढ़ में शानदार एयर शो सूर्यकिरण टीम ने आसमान में बनाया ‘डायमंड’ सुखना लेक 2 दिन बंद

दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 चंडीगढ़ शहर के प्रसिद्ध सुखना लेक पर…