दैनिक खबरनामा  25 जुलाई जम्मू: जम्मू-कश्मीर में लगातार छह दिनों तक खराब मौसम के चलते रुकी रही श्री अमरनाथ यात्रा शनिवार से फिर शुरू हो गई। यात्रा के पुनः संचालन के साथ ही श्री अमरनाथ यात्रा का 18वां जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ।

लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया था, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। मौसम में सुधार के बाद यात्रा बहाल कर दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार रहा और यात्रा दोबारा शुरू होने पर उनमें खुशी देखने को मिली।

पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचे एक श्रद्धालु ने आईएएनएस से कहा, “मेरे दिमाग में बस यही है कि बाबा के दर्शन करने हैं। इसलिए हम लोग बारिश के समय में भी यहां दर्शन के लिए पहुंचे हैं।”

वहीं, तीसरी बार अमरनाथ यात्रा पर आए एक अन्य श्रद्धालु ने बताया, “मुझे तीसरी बार यहां आने का अवसर मिला है। मैं पहली बार 2023 में यहां आया था। अभी यहां पर श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्थाएं हैं।”

मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक श्रद्धालु ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैंने पिछली बार 2002 में अपने गुरु के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए आया था। बारिश के दौरान हम प्रार्थना कर रहे थे कि यह रुकनी चाहिए, क्योंकि अमरनाथ यात्रा में कुछ दिन ही बाकी हैं।”

यात्रा फिर से शुरू होने पर एक अन्य श्रद्धालु ने खुशी जताते हुए कहा, “यात्रा फिर से शुरू होने से मैं बहुत खुश हूं। लोग पिछले 6-7 दिनों से यहां फंसे हुए थे।”

उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी विनेश कुमार साहू ने बताया, “हमारा 7 लोगों का ग्रुप है और हम लोग 19 जुलाई को यहां आए थे। बारिश के कारण छह दिन तक यात्रा रुकी रही। सभी ने यहां यात्रा के दोबारा शुरू होने का इंतजार किया और भगवान शिव की कृपा से आज हम लोग यात्रा के लिए निकल रहे हैं।”

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जम्मू-श्रीनगर के लिए तीसरी वंदे भारत, नवरात्र में शुरू होने की संभावना, जानें रूट, समय और संभावित किराया

दैनिक खबरनामा। जम्मू, 21 अगस्त:  जम्मू-कश्मीर आने-जाने वाले यात्रियों को जल्द एक…
Share to :

तीसरे दिन भी नहीं थमी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहरों में बढ़ी गंदगी से जनजीवन प्रभावित

दैनिक खबरनामा। ऊधमपुर, 31 मई : नगर परिषद और नगर पालिका के…
Share to :

पाक समर्थित हवाला जाल पर बड़ी चोट, जम्मू-कश्मीर में तीन लोग गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: कठुआ में आतंकी गतिविधियों को आर्थिक सहायता…
Share to :

जम्मू-कश्मीर SI भर्ती: ओवरएज अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, CAT ने आयु सीमा में छूट की मांग ठुकराई

दैनिक खबरनामा | जम्मू, 1 जून : जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई)…
Share to :