अंबाला 3जनवरी (दैनिक खबरनामा)हरियाणा के अंबाला जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा बुलडोजर एक्शन किया है। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अंबाला की टीम ने करीब 21.5 एकड़ क्षेत्र में फैली 6 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान 27 निर्माणाधीन ढांचों को भी गिराया गया।
यह कार्रवाई शहरी क्षेत्र में अनधिकृत भूमि विकास के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत की गई। प्रशासन का उद्देश्य बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों और अवैध निर्माण पर पूर्ण रूप से रोक लगाना है।आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अंबाला कैंट तहसील के गांव चांदपुरा में करीब 10.1 एकड़ भूमि पर विकसित की गई 2 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं गांव सरेरी में लगभग 10.2 एकड़ क्षेत्र में फैली 3 अवैध कॉलोनियों को भी ध्वस्त किया गया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी अवैध निर्माण हटाए गए।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी बिना अनुमति किए गए निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम लोगों से अपील की गई है कि वे प्लॉट या मकान खरीदने से पहले संबंधित विभाग से वैधता की जांच अवश्य कर लें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

फेसबुक विज्ञापन के जरिए फंसाया शिकार, व्हाट्सएप लिंक से कराया निवेश अब तक 12 आरोपी पुलिस के शिकंजे में

दैनिक खबर नामक 4 अप्रैल 2026 शेयर बाजार में निवेश पर दोगुना…
Share to :

अंबाला में बड़ा वाहन पंजीकरण घोटाला उजागर 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन, करोड़ों की टैक्स चोरी का अंदेशा

दैनिक खबरनामा 16 अप्रैल 2026 अंबाला छावनी के उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में एक…
Share to :

हरियाणा को मिला नया पुलिस महानिदेशक (DGP)

चंडीगढ़ 31 दिसंबर (जगदीश कुमार) हरियाणा सरकार ने राज्य को नया पुलिस…
Share to :

पंचकूला में दिल दहला देने वाली वारदात क्रेच से पिता बनकर मासूम को ले गया युवक, हत्या कर नाले में फेंका शव

हरियाणा 25 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-12ए…
Share to :