दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 05 अगस्त 2026. पंजाब सरकार ने कंडी और सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को बोर्डर एवं कंडी एरिया डेवलपमेंट बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को इन क्षेत्रों में पर्यटन, बुनियादी ढांचे और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंडी क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की अपार संभावनाओं से भरपूर है। यदि इस क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाए तो यह देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना सकता है। उन्होंने अधिकारियों से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस और समयबद्ध योजनाओं पर काम करने को कहा।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण कंडी क्षेत्र अपनी संभावनाओं के अनुरूप विकास नहीं कर पाया। वर्तमान सरकार इस क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा का बेहतर उपयोग करते हुए इसे पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल पर्यटन को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण और विकास परियोजनाओं के पूरा होने के बाद कंडी क्षेत्र देश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल होगा।

सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन इलाकों के लोगों ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों को विकास के मामले में लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया, लेकिन वर्तमान सरकार इस स्थिति को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क, पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और आर्थिक विकास से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि वहां रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार कंडी और सीमावर्ती क्षेत्रों के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए हरसंभव कदम उठाती रहेगी।

बैठक में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :