दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 15 अगस्त: सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में शुक्रवार रात एक छोटी सी कहासुनी ने खून खराबा कर दिया। गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो आढ़तियों के बीच विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने चाकू से वार कर दिया। इस हमले में ऊना के रहने वाले 43 साल के देशराज की मौत हो गई।

घटना रात करीब 10 बजे की है। पुलिस के मुताबिक देशराज और आरोपी विनोद दोनों ही अपनी-अपनी पिकअप में सब्जी लाकर इसी मंडी में बेचते थे। उस रात देशराज अपनी गाड़ी में माल लेकर आया था। इसी दौरान यूपी के रहने वाले विनोद अपने बेटों के साथ वहां पहुंचा और देशराज से अपनी गाड़ी दूसरी जगह लगाने को कहा।

इसी बात पर दोनों में पहले जुबानी तकरार हुई, फिर हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान विनोद और उसके बेटों ने जेब से चाकू निकालकर देशराज पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। देशराज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

मंडी में मौजूद व्यापारियों और मजदूरों ने शोर सुनकर बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक हमलावर मौके से भाग चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस देशराज को तुरंत जीएमसीएच-32 ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उस वक्त इंडस्ट्रियल एरिया थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम सिंह और उनकी टीम सेक्टर-28 में एक पूर्व पार्षद के घर हुई लूट की जांच कर रही थी। मंडी से हत्या की खबर मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत वहां पहुंची।

पुलिस ने मृतक की शिनाख्त ऊना निवासी देशराज के रूप में की है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

मौके पर मोबाइल फोरेंसिक टीम ने खून के निशान और अन्य सबूत इकट्ठा किए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी पुलिस खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी विनोद और उसके बेटों को पकड़ने के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस का मानना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का क्रम और हत्या की असल वजह साफ हो पाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :