उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन, मनोज जोशी और शारिब हाशमी ने दर्शकों से साझा किए अनुभव

दैनिक खबरनामा। शिमला, सितंबर 25 : ऐतिहासिक गेयटी हेरिटेज कल्चरल कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को 12वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ शिमला (IFFS) का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। उद्घाटन अवसर पर अभिनेता मनोज जोशी, अभिनेता शारिब हाशमी और फिल्म निर्देशक-लेखक अमित राय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

महोत्सव की शुरुआत अजरबैजान की शॉर्ट फिल्म ‘लल्लाबाय’ की स्क्रीनिंग के साथ हुई। अयान मामादोवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म कराबाख संघर्ष की पृष्ठभूमि में दो सैनिकों की कहानी को सामने लाती है, जो युद्ध के बीच संयोगवश आमने-सामने आने के बाद अप्रत्याशित गठबंधन बनाने को मजबूर होते हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद निर्माता ने दर्शकों के साथ संवाद भी किया।

मनोज जोशी ने साझा किया अभिनय का अनुभव

उद्घाटन दिवस का खास आकर्षण प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी के साथ आयोजित इंटरैक्टिव सत्र रहा। उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपने लंबे सफर, अभिनय की बारीकियों और अपने अनुभवों पर दर्शकों से बातचीत की। युवा फिल्मकारों, विद्यार्थियों और सिनेमा प्रेमियों ने उनसे सवाल भी किए। सत्र का संचालन आउटलुक के वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी शर्मा ने किया।

शारिब हाशमी से सिनेमा के बदलते दौर पर चर्चा

अभिनेता शारिब हाशमी के साथ आयोजित विशेष संवाद भी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने अपने अभिनय सफर, फिल्मों और डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में काम करने के अनुभव साझा किए। इसके अलावा भारतीय सिनेमा में आ रहे बदलावों पर भी चर्चा हुई। दर्शकों के सवालों के जवाब देते हुए हाशमी ने सत्र को संवादात्मक बनाया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार एवं फिल्म-कला समीक्षक नोनिका सिंह ने किया।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण पर मास्टरक्लास

फेस्टिवल के पहले दिन कॉन्फ्रेंस हॉल में डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण को लेकर विशेष मास्टरक्लास आयोजित की गई। इसमें उभरते फिल्मकारों और प्रतिभागियों को डॉक्यूमेंट्री सिनेमा के अलग-अलग पहलुओं को समझने का अवसर मिला। इस दौरान डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की स्क्रीनिंग भी हुई और कहानी कहने, दृश्य अभिव्यक्ति तथा सामाजिक एवं मानवीय विषयों को पर्दे पर प्रस्तुत करने के तरीकों पर चर्चा की गई।

33 देशों और 15 राज्यों की भागीदारी

फेस्टिवल परिसर में पूरे दिन विद्यार्थियों, युवा फिल्मकारों, सिनेमा प्रेमियों और देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। गेयटी कल्चरल कॉम्प्लेक्स के एमपी थिएटर और गॉथिक थिएटर में फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और एनीमेशन फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई।

उद्घाटन दिवस पर ‘मानिआ इंस्ट्रूमेंट’, ‘दादू की कहानियां’, ‘रसबेरी सोर्बेट’, ‘सेल्फ अस्समेंट’ और ‘एवेरेस्ट ड्रीम’ सहित कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का प्रदर्शन हुआ। फेस्टिवल में ईरान, बुल्गारिया, अजरबैजान, पोलैंड, नेपाल, पुर्तगाल, यूक्रेन, भूटान, कनाडा, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया और भारत समेत विभिन्न देशों की फिल्मों को शामिल किया गया है।

फेस्टिवल डायरेक्टर पुष्प राज ठाकुर ने कहा कि पहले दिन दर्शकों की प्रतिक्रिया हिमाचल में स्वतंत्र और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि इस संस्करण में 33 देशों और 15 भारतीय राज्यों से फिल्मकारों और फिल्मों की भागीदारी हुई है, जिससे महोत्सव को व्यापक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिला है।

27 सितंबर तक जारी रहेगा फिल्मी सफर

फिल्म महोत्सव 26 और 27 सितंबर को भी जारी रहेगा। इन दोनों दिनों में फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ मास्टरक्लास और फिल्मकारों एवं दर्शकों के बीच संवाद कार्यक्रम होंगे। 26 सितंबर को फिल्म निर्देशक एवं लेखक अमित राय के साथ विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया जाएगा। अमित राय फिल्म ‘ओएमजी-2’ के निर्देशक एवं लेखक हैं।

यह महोत्सव सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार तथा हिमालयन वेलोसिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। फिल्म स्क्रीनिंग के साथ संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के जरिए यह आयोजन हिमाचल को देश-विदेश के सिनेमा से जोड़ने का मंच बन रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :