दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 28 अक्टूबर 2026. पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लुधियाना नगर निगम के जोन-बी में तैनात इंस्पेक्टर शुभम को 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता और उसके भाइयों के नाम पैतृक संपत्ति हस्तांतरित करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी लुधियाना के अजीत नगर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की गई है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद पैतृक संपत्ति अपने और अपने भाइयों के नाम करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज नगर निगम जोन-बी, लुधियाना में जमा करवाए गए थे। ये दस्तावेज संबंधित इंस्पेक्टर शुभम को सौंपे गए थे। आरोप है कि संपत्ति उनके नाम हस्तांतरित करने के बदले इंस्पेक्टर 25,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की लुधियाना रेंज से संपर्क किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी इंस्पेक्टर शुभम को शिकायतकर्ता से 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :