दैनिक खबरनामा | 29 अक्टूबर | नई दिल्ली। कैंसर मरीजों को राहत देते हुए राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) के फैसले के बाद 543 दवा ब्रांडों और पैक में से 397 की कीमतें घटाई गई हैं। इनमें 217 के दाम 50 फीसदी से अधिक कम हुए हैं। नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी।

सैमटेपा इंजेक्शन की कीमत 80,071 रुपये से घटाकर 7,150 रुपये कर दी गई है। वहीं, पैलबोप्रो के 21 कैप्सूल वाले पैक का दाम 40,421 रुपये से घटकर 2,720 रुपये रह गया है। पांच दवाओं की कीमतों में 90 फीसदी से अधिक की कटौती हुई है।

कैंसर की दवाओं की ऊंची कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद यह कदम उठाया गया। सरकार ने 137 एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन एमआरपी के 30 फीसदी तक सीमित किया है। हालांकि, 146 ब्रांड और पैक की कीमतें नहीं बदली हैं।

कीट्रूडा की कीमत 2,16,500 रुपये और ब्रेस्ट कैंसर की दवा रिबोसाइक्लिब की कीमत 24,435 रुपये बनी हुई है। टैग्रिसो, टेसेंट्रिक, डार्जालेक्स और इम्फिंजी के दाम भी अपरिवर्तित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पेटेंट वाली दवाओं की कीमतें घटाना चुनौतीपूर्ण है और मूल्य नियंत्रण से कुछ कंपनियां भारत में आपूर्ति कम या बंद कर सकती हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

प्लैटिनम की बढ़ती कीमतों से भारत में कैंसर रोधी दवाओं का गंभीर संकट

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 9 जून : भारत में कैंसर के मरीजों…
Share to :

स्वाद के बहाने बढ़ रही लत: रंग-बिरंगे सुगंधित धूम्रपान उपकरणों को लेकर विशेषज्ञों ने जताई चिंता

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़ 31 मई:  आम, मीठी टॉफी, चॉकलेट और अन्य आकर्षक…
Share to :

स्वस्थ पंजाब का आह्वान: स्पीकर संधवां ने लोगों से स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने और रोजाना व्यायाम अपनाने की अपील की

दैनिक खबरनामा /ब्यूरो/चंडीगढ़/10 जून, 2026.  पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां…
Share to :

शरीर में इन 4 विटामिन्स की कमी बढ़ा सकती है डिमेंशिया का खतरा, नई स्टडी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 10 जून:  स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन्स की…
Share to :