दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 3 नवंबर 2026. पंजाब सरकार के खेल विभाग ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत होने वाली राज्य स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब ये प्रतियोगिताएं 17 से 23 नवंबर के बजाय 11 से 13 नवंबर 2026 तक पी.ए.पी. कैंपस, जालंधर में आयोजित की जाएंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल विभाग के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पहले इन प्रतियोगिताओं का आयोजन 17 से 23 नवंबर तक निर्धारित किया गया था। हालांकि, खिलाड़ियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इनकी तारीखों में बदलाव किया गया है।

उन्होंने बताया कि पंजाब के विभिन्न पब्लिक और सैनिक स्कूलों के विद्यार्थी 18 से 21 नवंबर 2026 तक द पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा में आयोजित होने वाली ‘इंडियन पब्लिक स्कूल्स घुड़सवारी चैंपियनशिप’ में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने का अवसर देने के लिए नया शेड्यूल निर्धारित किया गया है।

प्रवक्ता ने सभी संबंधित खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों से अपील की कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारियां सुनिश्चित करें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :