चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार)पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को चंडीगढ़ के जंगल क्षेत्रों का दौरा कर वहां पौधों और हरित आवरण की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जंगलों में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधों की जानकारी ली और वन विभाग के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।प्रशासक कटारिया ने वन विभाग को निर्देश दिए कि शहर के जंगलों में पौधों की विविधता (वैरायटी) बढ़ाई जाए, ताकि जैव-विविधता को मजबूती मिल सके और पर्यावरण संरक्षण को और प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल संख्या तक सीमित न रहकर गुणवत्ता और उपयोगिता पर भी आधारित होना चाहिए।मौके पर मौजूद वन विभाग की टीम ने प्रशासक को बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान चंडीगढ़ में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि जंगलों में लगाए जाने वाले अधिकांश पौधे ऐसे होते हैं, जो वन्य जीवों के लिए भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ वायु प्रदूषण को कम करने में सहायक होते हैं।इसके अलावा, वन विभाग ने प्रशासक को हाल ही में कराए गए एक विभागीय सर्वे की जानकारी भी दी, जिसमें जंगलों की स्थिति, पौधों की वृद्धि और पर्यावरणीय प्रभाव का आकलन किया गया है।प्रशासक ने वन विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि चंडीगढ़ की हरियाली को संरक्षित रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए।
You May Also Like
भाई की मौत का बदल टैक्सी चालक साहिल का अपहरण कर बेरहमी से हत्या, 3 गिरफ्तार, 4 फरार
- Vishal
- February 8, 2026
गणतंत्र दिवस 2026 चंडीगढ़ और पंचकूला में भव्य परेड, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देशभक्ति का उमड़ा सैलाब
- Vishal
- January 26, 2026
पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेजने की आरोपी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हाईकोर्ट से राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज
- Vishal
- March 11, 2026
चंडीगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह बैंड-बाजा और बारात के बीच 4 जोड़ों ने लिए सात फेरे
- Vishal
- March 12, 2026