शिमला 8 जनवरी (दैनिक खबरनामा)हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जब लंबे समय बाद अपने पैतृक गांव भवडां पहुंचे, तो वहां का दृश्य बेहद भावुक हो गया। बेटे को सामने देखकर उनकी मां संसार देई खुद को रोक नहीं सकीं और मुख्यमंत्री सुक्खू को गले लगा लिया। इस दौरान मां की आंखें नम हो गईं और पल भर में माहौल भावनाओं से भर गया।मां-बेटे के इस भावुक मिलन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को एक मुख्यमंत्री से ज्यादा एक बेटे और मां के रिश्ते के रूप में देख रहे हैं, जहां सत्ता, पद और जिम्मेदारियों से ऊपर मां का प्यार नजर आ रहा है।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू लंबे समय से व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के चलते घर नहीं आ पाए थे। जैसे ही वे घर पहुंचे, मां संसार देई ने उन्हें सीने से लगा लिया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण भी मौजूद रहे।सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे “मां की ममता का सबसे सच्चा रूप” बता रहा है तो कोई लिख रहा है कि “मुख्यमंत्री भी आखिर मां का बेटा ही होता है।यह भावुक पल न सिर्फ हिमाचल बल्कि देशभर के लोगों के दिलों को छू गया है, जहां सत्ता के शीर्ष पर बैठे नेता को भी मां के सामने एक साधारण बेटे के रूप में देखा गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल में परिवहन सेवाएं पूरी तरह ऑनलाइन लाइसेंस, परमिट, फिटनेस अब घर बैठे, मार्च तक लागू होगी नई व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश 21 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब…
Share to :

भट्ठाकुफर में फोरलेन निर्माण का रास्ता साफ जीएसआई रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने हटाई रोक

शिमला 8जनवरी (दैनिक खबरनामा)शिमला के भट्ठाकुफर क्षेत्र में प्रस्तावित फोरलेन परियोजना को…
Share to :

ऊना कोर्ट का मनीष सिसौदिया को नोटिस, मानहानि मामले में 12 मई को पेश होने के आदेश

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित अदालत ने…
Share to :

पंचायत चुनाव आरक्षण रोस्टर में बदलाव का अधिकार DC को देने पर हाईकोर्ट में चुनौती, आज होगी सुनवाई

दैनिक खबर नामक 6 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के…
Share to :