चंडीगढ़ 8 जनवरी(जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि देश एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर वर्ग को सशक्त किया जाए, विशेषकर महिलाएं और युवा। कटारिया ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सभी को जिम्मेदारी के साथ आगे आना होगा।
उन्होंने आर्थिक स्थिति पर बोलते हुए कहा कि मध्यम वर्ग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और आने वाले समय में हालात और बेहतर होंगे। प्रशासक ने अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर जो भी चुनौतियां हैं, उनसे निपटने के लिए भारत पूरी तरह सक्षम है।कटारिया ने यह भी कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और प्रशासन पारदर्शिता के साथ काम करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के हितों की अनदेखी नहीं होगी और हर निर्णय जनकल्याण को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लुधियाना में पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च, CM भगवंत मान बोले उद्योग बढ़ेगा तो युवाओं को मिलेगा रोजगार

चंडीगढ़ 7 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने…
Share to :

चंडीगढ़ सेक्टर-44 में युवक का आरोप PCR कर्मियों ने किया दुर्व्यवहार, 112 कॉल के बावजूद नहीं मिली मदद

चंडीगढ़ 19 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के सेक्टर-44 डी मार्केट…
Share to :

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सिर्फ पढ़ाई से नहीं तय होता बेहतर अभिभावक, बच्चे की कस्टडी मां को बरकरार

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 नाबालिग बच्चे की कस्टडी को लेकर पंजाब…
Share to :

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार थार का कहर डिलीवरी देने जा रहे युवक की मौत, भाई का आरोप—गाड़ी में शराब की बोतलें, पुलिस ने रात भर नहीं की कार्रवाई

चंडीगढ़ 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में तेज रफ्तार थार गाड़ी…
Share to :