मोहाली 9 जनवरी(जगदीश कुमार)मोहाली में बिना सरकारी मंजूरी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू करने वाले डेवलपर्स पर गमाडा ने सख्त रुख अपनाया है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) ने नियमों की अनदेखी कर प्रोजेक्ट विकसित करने के मामले में मोहाली पुलिस को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है।जानकारी के मुताबिक, गांव नाडा, सब-डिवीजन माजरी क्षेत्र में फेयरवुड फार्म और इम्पीरियल गोल्फ ग्रीन्ज नाम से प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा था, लेकिन डेवलपर्स द्वारा गमाडा से आवश्यक स्वीकृतियां नहीं ली गई थीं। फील्ड स्टाफ की जांच रिपोर्ट में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद गमाडा ने संबंधित डेवलपर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
गमाडा ने आम जनता से अपील की है कि वे संपत्ति खरीदने से पहले यह सुनिश्चित करें कि कॉलोनी या प्रोजेक्ट गमाडा से अनुमोदित हो, ताकि भविष्य में किसी भी कानूनी परेशानी से बचा जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

यो यो हनी सिंह के ‘6-7’ वाले बयान से मचा बवाल, फैंस ने जोड़ा Karan Aujla और Badshah से

पंजाब 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाबी रैपर-सिंगर Yo Yo Honey…
Share to :

मोहाली के खरड़ में अयोध्या की तर्ज पर भव्य राम मंदिर तैयार, आज से श्रद्धालुओं के लिए खुले द्वार

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 मोहाली जिले के खरड़ में अयोध्या की…
Share to :

मिडिल ईस्ट तनाव का असर पंजाब में पेट्रोल-डीजल महंगा, जालंधर में लोगों ने शुरू की स्टॉकिंग

पंजाबी 21 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में मिडिल ईस्ट में अमेरिका,…
Share to :

फगवाड़ा में सिंगर गीता जैलदार पर मारपीट के आरोप, 2000 रुपये के कपड़ों को लेकर दुकान में मचा बवाल

पंजाब 22 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित…
Share to :