शिमला 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत राज्य में बनने वाली 249 नई सड़कों के लिए 2,300 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक सूचना हिमाचल सरकार को भेज दी है।इस योजना के तहत प्रदेश में करीब 1,500 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना पर
काम अप्रैल माह से शुरू होने की संभावना है, जिससे दूरदराज़ और ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।लोक निर्माण
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने हाल ही में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर हिमाचल के लंबित
सड़क प्रस्तावों और बजट जारी करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।इसके बाद केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में राज्यों के लोक निर्माण मंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल के हितों को मजबूती से रखते हुए सड़क परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी करने की मांग दोहराई। मंत्री के प्रयासों के बाद केंद्र ने राज्य के लिए यह बड़ी मंजूरी दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल में बजट घोषणाएं कागजों तक सीमित, हेलीपोर्ट से स्कूल तक कई योजनाएं अधर में

हिमाचल प्रदेश 18 मार्च( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन…
Share to :

हिमाचल में हिमकेयर बंद, नई इंश्योरेंस योजना लागू होगीदो मीटर तक ही बिजली सब्सिडी

दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था…
Share to :

हिमाचल में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, शिमला में मतदाता सूची जारी

हिमाचल प्रदेश 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं…
Share to :

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र शून्यकाल में बिजली, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के मुद्दों पर घिरी सरकार

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चल रहे बजट…
Share to :