उत्तराखंड 13 जनवरी( दैनिक खबरनामा )देहरादून का संडे मार्केट रेंजर्स ग्राउंड से आईएसबीटी क्षेत्र में स्थानांतरित होने के बाद भी अव्यवस्था का शिकार बना हुआ है। लगातार तीसरे रविवार को भी आईएसबीटी इलाके में भारी भीड़ और लंबा जाम देखने को मिला। हालात ऐसे रहे कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया।यातायात सुधार के उद्देश्य से संडे मार्केट को रेंजर्स ग्राउंड से आईएसबीटी के पास शिफ्ट किया गया था, लेकिन यह फैसला अब शहर के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। आमतौर पर रविवार को शांत रहने वाला आईएसबीटी क्षेत्र संडे मार्केट के चलते दिनभर जाम से जूझता रहा। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और वाहन रेंगते नजर आए।पुलिस ने ग्लिट्ज मॉल की पार्किंग में वाहनों को खड़ा कराकर जाम से कुछ हद तक राहत देने की कोशिश की, लेकिन पैदल खरीदारों की भारी भीड़ के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति को और बिगाड़ते हुए कई व्यापारियों ने सड़क किनारे ही दुकानें सजा लीं, जिससे सड़क और संकरी हो गई।एमडीडीए एचआईजी सोसाइटी ने संडे मार्केट को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मौके पर न तो किसी जिम्मेदार अधिकारी की मौजूदगी दिखी और न ही अव्यवस्था को सुधारने के लिए कोई ठोस निर्देश दिए गए।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही संडे मार्केट की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आईएसबीटी क्षेत्र में यातायात और जनसुरक्षा दोनों ही बड़ी चुनौती बन जाएंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

SC/ST एक्ट खत्म कराने को आंदोलन का ऐलान, सस्पेंड PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश 1 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश के बरेली के…
Share to :

पश्चिम बंगाल चुनाव भाजपा ने बाहरी नेताओं को दिए सख्त निर्देश, काले जादू से बचने और बांग्ला परिधान अपनाने की सलाह

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी…
Share to :

बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल तेजस्वी यादव बने RJD के कार्यकारी अध्यक्ष, लालू यादव के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

बिहार 25 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) बिहार पटना बिहार की राजनीति…
Share to :