चंडीगढ़ 17 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में शनिवार को मौसम सुहावना रहा। लगातार तीसरे दिन धूप खिलने से चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। इससे पिछले कई दिनों से जारी ठंड और शीतलहर से लोगों को बड़ी राहत मिली।
दिन के तापमान में आई इस बढ़ोतरी के चलते चंडीगढ़ ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया। शहर का अधिकतम तापमान लोकप्रिय पहाड़ी पर्यटन स्थलों से भी ज्यादा रहा। जहां चंडीगढ़ में तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं शिमला में 18 डिग्री, मनाली में 14.4 डिग्री और कुफरी में 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।हालांकि, रात के तापमान में अब भी ठंड का असर बना हुआ है। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के मुकाबले 0.7 डिग्री अधिक जरूर है, लेकिन सामान्य से अब भी 1.4 डिग्री कम है।दिलचस्प बात यह रही कि रात के समय चंडीगढ़ कई पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंडा रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, कुफरी में 8.1 डिग्री और मनाली में 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, श्रीनगर में कड़ाके की ठंड जारी रही, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ का बजट प्रस्ताव तैयार, केंद्र से 1,396 करोड़ रुपये अतिरिक्त की मांग

चंडीगढ़ 11 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ वर्ष 2026-27 के लिए चंडीगढ़ प्रशासन…
Share to :

एस.ए.एस. नगर जिला अदालतों का वार्षिक निरीक्षण, एडमिनिस्ट्रेटिव जज ने न्यायिक कार्य में ईमानदारी और दक्षता पर दिया जोर

दैनिक खबरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 3 अप्रैल 2026 पंजाब एवं हरियाणा…
Share to :

14 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

चंडीगढ़ 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों…
Share to :

चंडीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती से अपराध पर लगाम, 81 दिन बाद चालान अभियान शुरू

दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के…
Share to :