राजस्थान 18 जनवरी (खबरनामा) राजस्थान जयपुर, 17 जनवरी।राष्ट्रमंडल देशों के 40 देशों से आए 120 सदस्यीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर प्रवास के दौरान प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय की भव्य इंडो-सरसेनिक वास्तुकला, दुर्लभ कलाकृतियां और विश्व की विभिन्न सभ्यताओं को दर्शाता समृद्ध संग्रह प्रतिनिधियों को अत्यंत प्रभावित करता नजर आया।अल्बर्ट हॉल पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक राजस्थानी आतिथ्य के साथ स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान गाइड द्वारा संग्रहालय के ऐतिहासिक विकास,स्थापत्य विशेषताओं और यहां संजोई गई कला एवं शिल्प धरोहर की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संग्रहालय में प्रदर्शित ईरानी चारबाग कालीन,मिस्र की ममी,पारंपरिक वाद्य यंत्र,काष्ठ कलाकृतियां तथा विभिन्न देशों की सभ्यताओं से संबंधित दीर्घाओं का अवलोकन किया। प्रतिनिधियों ने अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को कला,इतिहास और सांस्कृतिक चेतना का उत्कृष्ट केंद्र बताते हुए इसकी सराहना की।
उल्लेखनीय है कि यह प्रतिनिधिमंडल 17 और 18 जनवरी
को जयपुर प्रवास पर है,जिसमें राष्ट्रमंडल देशों की विभिन्न विधायिकाओं के अध्यक्ष,सदस्य और उच्च स्तरीय संसदीय अधिकारी शामिल हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कानपुर में जेल में बंद भू-माफिया गजेंद्र नेगी पर एक और मुकदमा, फ्लैट-दुकानों के नाम पर 69.50 लाख की ठगी

कानपुर | 29 दिसंबर (जगदीश कुमार)कानपुर में महाराजगंज जेल में निरुद्ध कुख्यात…
Share to :

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला बिना TET शिक्षकों की नौकरी और प्रमोशन पर संकट, बड़ी बेंच करेगी अहम मुद्दों पर सुनवाई

नई दिल्ली 10 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट से…
Share to :

U. T. Khader का सख्त रुख सवालों के अधूरे जवाब पर विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

दैनिक कहबरनामा 16 मार्च 2026 Karnataka Legislative Assembly में सोमवार को उस…
Share to :

हिमाचल पहुंचे अखिलेश यादव, शंकराचार्य विवाद के बीच आश्रम दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल

उत्तर प्रदेश 24 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश में चल…
Share to :