पंचकूला 18 जनवरी( जगदीश कुमार ) पंचकूला मोरनी से टिक्कर ताल के बीच चलने वाली सरकारी बस सेवा की अनियमितता स्थानीय ग्रामीणों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है। सप्ताह में कई बार बस के तकनीकी खराब हो जाने के कारण अपना निर्धारित चक्कर पूरा नहीं कर पाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे ग्रामीणों को न केवल मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है, बल्कि उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
शनिवार दोपहर को भी मोरनी से टिक्कर ताल जाने वाली बस तकनीकी खराबी के चलते अपना चक्कर नहीं लगा सकी। मजबूरी में यात्रियों को महंगे निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।ग्रामीणों ने जताई नाराजगी स्थानीय निवासी मोहनलाल (बाबडवाली) संतराम, गरीबदास और लेखराज ने बताया कि बीते सोमवार को भी दिन के समय बस सेवा बाधित रही थी। इसका सबसे अधिक असर छात्र-छात्राओं और स्कूली बच्चों पर पड़ा, जिन्हें समय पर स्कूल और कॉलेज पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पहले से ही यातायात के साधन सीमित हैं। ऐसे में सरकारी बस सेवा का बार-बार बाधित होना आम जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। उन्होंने परिवहन विभाग से मांग की है कि बसों की नियमित जांच कर स्थायी समाधान निकाला जाए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा में डामर संकट: 60% सप्लाई घटी, कीमतें 75% तक बढ़ीं 2000 करोड़ के सड़क प्रोजेक्ट ठप

दैनिक ख़बरनामा 10 अप्रैल 2026 ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर…
Share to :

27 अप्रैल को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र, ग्रुप-डी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर प्रमोशन का बिल होगा पेश

दैनिक खबरनामा 23 अप्रैल 2026 गुरुग्राम हरियाणा मंत्रिपरिषद ने 27 अप्रैल को…
Share to :

तकनीकी खामी से हरियाणा में राशन वितरण ठप, 1.59 करोड़ लाभार्थी मार्च के राशन से वंचित

हरियाणा 11 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में सरकारी राशन…
Share to :

हरियाणा राज्यसभा चुनाव संजय भाटिया और कर्मवीर सिंह बौद्ध ने भरा नामांकन, सतीश नांदल निर्दलीय मैदान में

हरियाणा 5 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में राज्यसभा की दो…
Share to :