मध्य प्रदेश 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश गुना बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को शहर के पीजी कॉलेज में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन-पूजन संपन्न हुआ।पूरे परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।महाविद्यालय के प्राचार्यडॉ.बी.के. तिवारी ने बताया कि बसंत पंचमी ज्ञान, विद्या और सृजनात्मकता का प्रतीक पर्व है। इस दिन मां सरस्वती की आराधना कर विद्यार्थियों ने बुद्धि, विवेक और ज्ञान की प्राप्ति की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में सांस्कृतिक मूल्यों के साथ-साथ सकारात्मक सोच को भी मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मां सरस्वती से अपने शैक्षणिक जीवन में सफलता और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। महाविद्यालय परिसर में पूरे दिन भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल बना रहा।