महाराष्ट्र 28 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा )महाराष्ट्र की सबसे बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत हो गई है। यह भीषण दुर्घटना बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती इलाके में उस वक्त हुई, जब उनका विमान क्रैश लैंडिंग की कोशिश कर रहा था।डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी डीजीसीए के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 8 बजकर 48 मिनट पर हुआ। विमान में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें अजित पवार, उनके दो निजी सहयोगी, दो क्रू मेंबर और सुरक्षा गार्ड शामिल थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि किसी के बचने की संभावना नहीं बताई जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया, लेकिन विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। दुर्घटनास्थल से उठता धुआं और मलबा हादसे की भयावहता को साफ तौर पर दर्शा रहा है।बीबीसी मराठी से बातचीत में अजित पवार के निजी सहायक अनिल ढिकले ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अजित पवार आधिकारिक दौरे पर जा रहे थे, इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी आई, जिसके बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की,लेकिन विमान संतुलन खो बैठा और ज़मीन से टकरा गया।डीजीसीए और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। ब्लैक बॉक्स की तलाश की जा रही है ताकि दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाया जा सके।इस हादसे की खबर फैलते ही महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री, राज्यपाल,केंद्रीय नेताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी शोक संदेश जारी किया गया है।अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति का एक बड़ा चेहरा रहे हैं। वे कई बार उप मुख्यमंत्री रह चुके थे और राज्य की राजनीति में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है।फिलहाल प्रशासन ने दुर्घटनास्थल को सील कर दिया है और आगे की जांच जारी है। इस बड़ी खबर पर हम लगातार नजर बनाए हुए हैं और जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, आपको तुरंत अपडेट दिया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रामनवमी पर देशभर में आस्था का सैलाब, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दैनिक खबरनामा आज 26 मार्च 2026 को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष…
Share to :

सीएम योगी के कान में बच्चे ने कही ऐसी बात, हँस पड़े सुरक्षा कर्मी भी

गोरखपुर 15 जनवरी( दैनिक खबरनामा) गोरखपुर महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने…
Share to :

गुजरात अमिताभ बच्चन की जमीन की कीमत 30 गुना बढ़ने का दावा, ₹7 करोड़ की खरीद अब ₹210 करोड़ तक पहुंचने की चर्चा

गुजरात 10 जनवरी (दैनिक खबरनामा) गांधीनगर जिले के शाहपुर इलाके में सुपरस्टार…
Share to :

नए आयकर कानून के लिए तैयार रहें अधिकारी, CBDT चेयरमैन ने किया सतर्क और सक्रिय रहने का आह्वान

नई दिल्ली 5 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड…
Share to :