हरियाणा 2 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र जिले के गांव उमरी में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास जी को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को उनकी जयंती की शुभकामनाएं दीं।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो SC-ST परिवार पिछले 20 वर्षों से एक ही स्थान पर निवास कर रहे हैं, उन्हें मालिकाना हक देने के लिए विशेष नीति बनाकर रियायत दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि एससी कंपोनेंट प्लान के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग केवल एससी समाज के कल्याण के लिए ही किया जाएगा, जिसके लिए आगामी सत्र में प्रावधान लाकर इसे लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि गांव उमरी, कुरुक्षेत्र में 5 एकड़ भूमि पर ₹124 करोड़ की लागत से गुरु रविदास धाम का निर्माण किया जाएगा। इस भव्य परियोजना के लिए सरकार द्वारा प्रथम चरण में ₹90 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह धाम सामाजिक समरसता और संत रविदास जी के विचारों को आगे बढ़ाने का केंद्र बनेगा।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, श्याम सिंह राणा, कृष्ण पंवार, विधायक रामकुमार कश्यप, भगवान दास कबीरपंथी, पवन खरखौदा, कृष्ण कुमार, अनुसूचित समाज के प्रदेशाध्यक्ष सत्य प्रकाश, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री बनवारी लाल, कंवरपाल गुर्जर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, ईश्वर सिंह, पूर्व विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, पवन सैनी, कुलवंत बाजीगर, भाजपा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, जयभगवान शर्मा डीडी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है, जिसे सरकार नीतियों और योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

शहजादपुर में जेसीबी से खोदाई बनी आफत, पड़ोसी प्लॉट की खुदाई से दो मंजिला दुकान झुकी, बड़ा हादसा टला

हरियाणा 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा शहजादपुर में पुराने बस स्टैंड…
Share to :

पंचकूला की क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने आरोपी फाइनेंसर को किया कोर्ट में पेश। 3 दिन का मिला पुलिस रिमांड

पंचकूला 9 जनवरी (जगदीश कुमार) पंचकूला कोर्ट में क्राइम ब्रांच 19 को…
Share to :

हरियाणा को मिला नया पुलिस महानिदेशक (DGP)

चंडीगढ़ 31 दिसंबर (जगदीश कुमार) हरियाणा सरकार ने राज्य को नया पुलिस…
Share to :

पंचकूला में ट्रेनी पटवारियों का हल्ला बोल स्टाइपेंड, मेडिकल सुविधा और नोटिफिकेशन को लेकर सरकार से जवाब मांग

हरियाणा 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला। अपनी लंबित मांगों…
Share to :