पंजाब 2 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) पंजाब के ढकोली थाना क्षेत्र में गोली चलाने की सनसनीखेज घटना के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिला एस.ए.एस. नगर के एसएसपी श्री हरमनदीप सिंह हांस (आईपीएस), कप्तान पुलिस (देहाती) श्री मनप्रीत सिंह (पीपीएस) तथा सहायक कप्तान पुलिस (जिरकपुर) श्रीमती गजलप्रीत कौर (आईपीएस) के दिशा-निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई।ढकोली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सिमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो लोगों पर गोलियां चला दी हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर आरोपी कुलदीप सिंह की तलाश के लिए मैनहंट शुरू किया गया। पूरे जिले में नाकाबंदी कर पीसीआर टीमों को सक्रिय किया गया।
घटना में घायल दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रिंस कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार, निवासी सेक्टर-26 पंचकूला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल भारत भूषण पुत्र त्रिलोक चंद, निवासी मोतिया हार्मनी ग्रीन, किशनपुरा के बयान पर आरोपी कुलदीप सिंह निवासी राधे होम्स, किशनपुरा के खिलाफ मुकदमा संख्या 13 दिनांक 02.02.2026, धारा 103, 109 बीएनएस तथा 25, 27, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना ढकोली में दर्ज किया गया।जांच में सामने आया कि आरोपी कुलदीप सिंह पेशे से बाउंसर है और आपसी कहासुनी के बाद उसने गुस्से में आकर अपने हथियार से दोनों पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने खुफिया सूचना, ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी माध्यमों से महज 5–6 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर और खाली खोखा बरामद किया है। साथ ही आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सांसद मालविंदर सिंह कंग ने पलहेड़ी व मछली कलां में विकास कार्यों का किया उद्घाटन, मस्तगढ़ को मिला पानी का टैंकर

पंजाब 23 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर,…
Share to :

मोगा में बीजेपी की ‘बदलाव रैली’ अमित शाह बोले– पंजाब में बनेगी भाजपा सरकार, 2 साल में नशे को जड़ से खत्म करेंगे

पंजाब 14 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में 2027 के…
Share to :

AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की बढ़ीं मुश्किलें, रेप केस के बीच माइनिंग मामले में भी गिरफ्तारी की तैयारी

दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 रेप केस में जेल में बंद आम…
Share to :

पंजाब रोडवेज को मिली बड़ी सौगात 250 नई बसों को CM मान दिखाएंगे हरी झंडी, 142 करोड़ के प्रोजेक्ट भी होंगे लॉन्च

दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 पंजाब के लोगों के लिए सफर अब…
Share to :