उत्तराखंड 3 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा हरिपुर–कोटी–मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास हुआ। बस हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई है,जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया कि घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। स्थिति को देखते हुए आसपास के सभी मेडिकल सेंटरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गंभीर घायलों को आवश्यकता पड़ने पर एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भेजे जाने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि विकासनगर के कालसी क्षेत्र में हिमाचल ट्रांसपोर्ट की बस दुर्घटना की सूचना मिली है। मुख्यमंत्री ने जिला मजिस्ट्रेट से फोन पर बात कर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं और राहत कार्य लगातार जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :