हरियाणा 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) हरियाणा के हिसार मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने ईवीएम को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अगर भाजपा को अपने कार्यों पर घमंड है तो चुनाव मतपत्र (बैलेट पेपर) से कराए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे तो लोकतंत्र का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। ऐसे हालात बने तो वह दिन दूर नहीं जब राजनीतिक दल चुनावों का बहिष्कार करना शुरू कर दें।सेक्टर-13 में मीडिया से बातचीत के दौरान राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के समय भी ईवीएम से चुनाव हुए, लेकिन तब कभी किसी को शक नहीं था। अगर कांग्रेस चुनाव में गड़बड़ी करती तो भाजपा कभी सत्ता में नहीं आ पाती। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के चुनाव में निश्चित तौर पर गड़बड़ी हुई है और वोट चोरी के उदाहरण सबके सामने हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एक साजिश के तहत महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। गरीबों से रोजगार की गारंटी छीनी जा रही है।राव नरेंद्र ने एसवाईएल मुद्दे पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू कर हरियाणा को पानी दिलाना भाजपा सरकार की जिम्मेदारी है, क्योंकि केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार है।बजट को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार का बजट पूरी तरह नीरस है और किसी भी वर्ग के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। इससे हर वर्ग को गहरी निराशा मिली है।उन्होंने बताया कि संगठन सृजन के तहत इसी माह ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि पार्टी के खिलाफ मीडिया में बयानबाजी करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :