नई दिल्ली 5 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच संसद परिसर में हुई कथित घटना का जिक्र करते हुए राहुल पर सिख समुदाय के अपमान का आरोप लगाया।प्रधानमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने एक सांसद को “गद्दार” कहकर संबोधित किया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने राहुल को “शातिर दिमाग युवराज” बताते हुए कहा कि कांग्रेस में अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस छोड़कर कई नेता अन्य दलों में गए हैं, कुछ विदेशों में बस गए, लेकिन राहुल गांधी ने कभी किसी को गद्दार नहीं कहा।पीएम मोदी ने दावा किया कि राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को सिर्फ इसलिए “गद्दार” कहा क्योंकि वे सिख हैं। उन्होंने कहा कि बिट्टू ऐसे परिवार से आते हैं जिसने देश के लिए बलिदान दिया है।दरअसल, संसद भवन की सीढ़ियों पर राहुल गांधी निलंबित सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजर रहे थे, जिन्हें देखकर राहुल गांधी ने उन्हें “गद्दार दोस्त” कहकर संबोधित किया। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में विवाद तेज हो गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जर्मनी पर पांच वर्षीय भारतीय बच्ची अरिहा शाह के मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप, पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली 13 जनवरी( दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली पांच वर्षीय भारतीय बच्ची…
Share to :

राजिम–कुंभ कल्प 2026 में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विराट संत समागम में लिया भाग, साधु-संतों से प्राप्त किया आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ 10 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक…
Share to :

टोंक के गहलोद में हुए खूनी संघर्ष का खुलासा, पुलिस ने फरार 6 आरोपियों को दबोचा

राजस्थान 2 जनवरी(दैनिक खबरनामा)टोंक जिले के पीपलू थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम…
Share to :

पाकिस्तान सीमा पर गूंजेगी ‘वायु शक्ति-2026’ पोखरण में भारतीय वायुसेना का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, तेजस की भागीदारी पर सस्पेंस

नई दिल्ली 24 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली पाकिस्तान सीमा…
Share to :