पंजाब 9 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन और जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. तमन्ना सिंघल ने कहा कि जिले की सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं और आम आदमी क्लीनिकों में गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध हैं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे जांच, इलाज और सुरक्षित प्रसव के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक माह की 9 और 23 तारीख को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में आज जिले की सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में महिला रोग विशेषज्ञों द्वारा गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच की गई तथा उन्हें सुरक्षित प्रसव से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूसरी और तीसरी तिमाही की गर्भवती महिलाओं की जांच करना तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें उचित इलाज उपलब्ध कराना है।जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. तमन्ना सिंघल ने बताया कि इस अभियान के तहत हर महीने की 9 और 23 तारीख को विशेष रूप से हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच की जाती है। उन्होंने आम जनता, विशेषकर गर्भवती महिलाओं से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही निःशुल्क सेवाओं का लाभ लेने की अपील की।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को कभी भी अप्रशिक्षित व्यक्ति से प्रसव नहीं कराना चाहिए, क्योंकि इससे मां और नवजात शिशु दोनों की जान को खतरा हो सकता है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक गर्भवती महिला के लिए चार एएनसी चेकअप अनिवार्य हैं, जो सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पूरी तरह निःशुल्क किए जाते हैं।स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रहा है और लोगों को बेहतर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की, समय पर प्रोजेक्ट पूरे करने के निर्देश

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 Komal Mittal (डिप्टी कमिश्नर) ने जिला प्रबंधकीय…
Share to :

जालंधर में ऑटो से युवक का शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम

दैनिक खबरनामा 15 अप्रैल 2026 जालंधर के बस्ती शेख के अधीन नाखा…
Share to :

मोहाली में नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11.83 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दैनिक ख़बरनामा 19 अप्रैल 2026 मोहाली (एस.ए.एस नगर) नशे के खिलाफ चल…
Share to :

मोहाली, पठानकोट और बठिंडा में बारिश 7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, तापमान में गिरावट के आसार

दैनिक खबरनामा 3 अप्रैल 2026 पंजाब और ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला)…
Share to :