नई दिल्ली 11 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर एक नया आदेश जारी किया है। मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि जब भी राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान जन गण मन को एक साथ बजाया या गाया जाए, तब सबसे पहले वंदे मातरम् के सभी छह अंतरे गाए जाएंगे। यह आदेश 28 जनवरी को जारी किया गया है।
गृह मंत्रालय ने पहली बार राष्ट्रीय गीत के गायन को लेकर विस्तृत प्रोटोकॉल जारी करते हुए बताया कि वंदे मातरम् के छह अंतरों का आधिकारिक संस्करण लगभग 3 मिनट 10 सेकंड का होगा। इसे विशेष सरकारी और आधिकारिक समारोहों में अनिवार्य रूप से गाया जाएगा। इनमें राष्ट्रपति के आगमन, तिरंगा फहराने, राज्यपालों के भाषण तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी आयोजनों को शामिल किया गया है।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जब भी राष्ट्रीय गीत का आधिकारिक संस्करण गाया या बजाया जाए, तो वहां मौजूद सभी लोगों को सावधान मुद्रा में खड़े रहना होगा। मंत्रालय ने कहा कि इससे राष्ट्रीय गीत की गरिमा बनी रहेगी और सम्मान प्रदर्शित होगा।
हालांकि, मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी समाचार फिल्म (न्यूज़रील) या डॉक्यूमेंट्री के दौरान वंदे मातरम् बजाया जाता है, तो दर्शकों से खड़े होने की अपेक्षा नहीं की जाएगी। मंत्रालय के अनुसार, ऐसे समय में खड़े होने से फिल्म का प्रदर्शन बाधित हो सकता है और अव्यवस्था फैल सकती है, जिससे गीत की गरिमा बढ़ने के बजाय भ्रम की स्थिति बन सकती

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :