चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ एक्साइज विभाग की शिकायत पर इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) थाना सेक्टर-17 ने 32.60 लाख रुपये की फर्जी बैंक गारंटी जमा कराने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि शराब ठेका हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची गई।पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत एफआईआर दर्ज की है।जानकारी के अनुसार सेक्टर-37डी स्थित एम/एस ब्रदर एंड कंपनी को एक्साइज पॉलिसी 2024-25 के तहत लाइसेंसिंग यूनिट-42 का ठेका 6.51 करोड़ रुपये की बोली पर आवंटित किया गया था। नीति के अनुसार सफल बोलीदाता को कुल राशि का 13 प्रतिशत सात बैंक कार्य दिवस में जमा करना होता है, जिसमें 5 प्रतिशत बैंक गारंटी शामिल रहती है।फर्म ने 28 अप्रैल 2024 को 32.60 लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा कराई थी, लेकिन बाद में जांच में सामने आया कि यह गारंटी फर्जी थी। एचडीएफसी बैंक सेक्टर-37डी ने 5 दिसंबर 2024 को स्पष्ट किया कि संबंधित बैंक गारंटी उनके द्वारा जारी ही नहीं की गई।जांच के बाद पुलिस ने गुरिंदर सिंह और झुंझार सिंह (निवासी होशियारपुर, पंजाब) के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में 25 लाख की चोरी का खुलासा, एक दिन में सुलझा केस; 3 आरोपी दबोचे, पूरा माल बरामद

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 22 अक्टूबर: सेक्टर-23 के एक मकान में रात के…

श्रीमद भागवत कथा जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्ग स्नेहिल श्री विशाल ठाकुर जी

दैनिक खबरनामा 2026 शहर के सेक्टर 37 में आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा…

सुखना लेक पर सूर्यकिरण एयर शो का जलवा बेटियों को मिली उड़ान, पायलट बनने का जगा जुनून

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 Sukhna Lake पर आयोजित Suryakiran Air Show…

चंडीगढ़ बनेगा ‘ई-सिटी’ 15 नए EV चार्जिंग स्टेशनों का प्रस्ताव, नेटवर्क बढ़कर होगा 51

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ प्रशासन शहर को ‘ई-सिटी’ बनाने की…