दैनिक खबरनामा 2026 शहर के सेक्टर 37 में आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में श्रीमद भागवत कथा महायज्ञ पूरे भक्ति भाव के साथ जारी है। कथा के पाँच दिन सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं और श्रद्धालुओं का उत्साह दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक स्नेहिल श्री विशाल ठाकुर जी (श्री नंगली आश्रम, सरहिंद) अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान वे भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित नामिनेटेड काउंसिलर उमेश घई ने भी कथा की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।आयोजन का संचालन महिलाओं के कर्मा ग्रुप — रमा गुप्ता, आशु शर्मा, निशा घई, अंजलि सोनी, मोना बजाज, मेहक अरोड़ा, गीतू अरोड़ा, परवीन राठौर, रेनू गुप्ता, पूजा उप्पल और शीना गुप्ता — द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस महायज्ञ का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना को बढ़ावा देना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।कथावाचक स्नेहिल श्री विशाल ठाकुर जी ने अपने प्रवचन में कहा,श्रीमद भागवत कथा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्ग है। जब मनुष्य भक्ति के मार्ग पर चलता है, तो उसके जीवन में स्वत ही ज्ञान और वैराग्य का उदय होता है। कथा सुनने मात्र से ही मन शुद्ध होता है और आत्मा को परम शांति की अनुभूति होती है।”

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :